Tuesday, April 16, 2024
spot_img
HomeMarqueeएवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित
अम्बेडकरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ लोहिया की जन्मस्थली अम्बेडकरनगर से निकलकर दुनिया के सर्वोच्च शिखर एवरेस्ट पर और दुनिया के सात शीर्ष शिखरों में से पाँच पर देश का झंडा बुलंद करने वाली पद्मश्री और यशभारती से सम्मानित अरुणिमा सिन्हा को लोहिया से अखिलेश अभियान के तहत अंगवस्त्र और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सिद्धार्थ मिश्रा को अम्बेडकर नगर में दिव्यांग बच्चों को सम्मानित करने के लिए आगामी कार्यक्रम में अरुणिमा सिन्हा ने समय दिए जाने का आश्वासन भी दिया।
लखनऊ के आशियाना स्थित उनके आवास पर सम्मानित करने वाले दल में समाजवादी अध्ययन केंद्र के संस्थापक और यशभारती विभूषित मणेंद्र मिश्रा मशाल,भारतीय रेलवे सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अस्टानंद पाठक,कवि एवं साहित्यकार अभय निर्भीक,रंगमंच और फ़िल्म अभिनेता प्रशांत सिंह और पारसग्रीन के डायरेक्टर अमित सिंह सहित अम्बेडकरनगर के अन्य विशिष्ट लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि  सिन्हा जी ने लोहिया से अखिलेश अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास करते हुए प्रतिभाओं को सार्थक मंच देने का काम किया था।उन्होंने अम्बेडकरनगर से आये समूह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अपनी मिट्टी से सम्मान मिलना मेरे लिए विशेष महत्व की बात है।इसके लिए इस अभियान के साथियों को बधाई देती हूँ।लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि अम्बेडकर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में लगातार समाज में अपने विशिष्ट कार्यो से पहचान बनाने वाले लोगों को लगातार सम्मानित और प्रोत्साहित करने का काम जारी है।
मिन्नतुल्लाह खान की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular