Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeMarqueeएयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा के सम्मान में स्वागत समारोह   

एयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा के सम्मान में स्वागत समारोह   

join us-9918956492————–
एयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा के सम्मान में स्वागत समारोह   

एयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा ने त्वरित न्याय प्रदान किए जाने के प्रति आश्वस्त किया: विजय कुमार  पाण्डेय

ए.ऍफ़.टी.बार एसोसिएशन, लखनऊ ने एयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजोत किया, जिसके मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति डी.पी.सिंह के साथ सेना कोर्ट के प्रशासनिक सदस्य एयर मार्शल अनिल चोपड़ा, ले.जनरल ज्ञान भूषण, उप-रजिस्ट्रार विंग कमांडर एस.एन.द्विवेदी एवं मुख्य-सुरक्षा अधिकारी सूबेदार अमरनाथ झा शामिल हुए, बार के अध्यक्ष डा. चेतनारायण ने एयर मार्शल एवं विभागाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक सदस्यों का स्वागत बार द्वारा किया गया l

एयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा ने बार की कार्यशैली और सक्रियता की सराहना करते हुए बेंच की तरफ से त्वरित न्याय प्रदान किए जाने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए सैनिकों एवं उनके परिवारों के साथ न्याय किए जाने के प्रति आश्वस्त किया, कार्यक्रम का संचालन कर रहे बार के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि एयर मार्शल प्रसाद जी का समग्र जीवन देश की गरिमा, एकता-अखंडता एवं सम्प्रभुता को अक्षुण रखने का निदर्शन है, और आज नियति ने उनको सैन्य-बलों की समस्यायों को सुनने और निस्तारित करने का अवसर प्रदान किया है यह हमारी बार और सेना कोर्ट के लिए सौभाग्य का विषय है l

विजय पाण्डेय ने कहा कि सेना कोर्ट लखनऊ ने त्वरित न्याय प्रदान करने की एक स्वस्थ परम्परा स्थापित की है हमारे विभागाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने बहुत ही सक्षिप्त समय में बहुतायत मामले निस्तारित किए जो कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे l संयुक्त-सचिव पंकज कुमार शुक्ला ने कहा कि आज हमे गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे बीच प्रसाद जी का आगमन हुआ l समारोह में भानु प्रताप सिंह, विशाल भटनागर, पारिजात बेलोरा, कविता सिंह, कविता मिश्रा, विनय पाण्डेय, आर. चन्द्रा, आशीष अग्निहोत्री, राजीव पाण्डेय, आशीष कुमार सिंह, के.के.एस.बिष्ट, पी.एन.चतुर्वेदी, दीप्ती बाजपेयी, अमित जायसवाल, अमित सचान, गिरीश तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता शमशाद आलम, कौशिक चटर्जी,आर.एन.सिंह, आशीष अग्निहोत्री, भानु प्रताप सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, एस.के.सिंह, एवं वी.पी.पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित थे l

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular