Thursday, April 18, 2024
spot_img
HomeMarqueeएक नजर इधर भी....

एक नजर इधर भी….

मैनपुरी जिले की चार विधान सभा सीटों  में से तीन पर सपा और एक पर बीजेपी जीती। सपा के गढ़ में बीजेपी का कमल भोगाँव सीट पर खिला। बीजेपी प्रत्याशी तीन सीटों पर दूसरे स्थान पर रहे। भोगाँव सीट पर 26 साल बाद बीजेपी जीती है। बीजेपी के रामनरेश अगिनोहत्री ने 108 भोगाँव सीट पर सपा के आलोक शाक्य को 20387 मतों से  हराया। भोगाँव सीट पर बीजेपी को 92431 और सपा के आलोक शाक्य को72044 मत मिले। 109 किशनी सुरछित से सपा के बृजेश कठेरिया ने 16362 मतों से बीजेपी के सुनील जाटव को हराया। सपा को 80164 और बीजेपी  को 63802 मत मिले।
110 करहल से सपा के सोबरन सिंह यादव 38405 मतों  से  बीजेपी प्रत्याशी रमा शाक्य को हरा कर जीते। यह उनकी लगातार चौथी जीत है। सपा को 104221 और बीजेपी को 65816 मत मिले।
107 मैनपुरी सदर से सपा के राजकुमार यादव 8831 मतों से जीते। बीजेपी के अशोक चौहान रहे दूसरे नम्बर पर। यह उनकी लगातार दूसरी जीत है। सपा को 75787 और बीजेपी 66956 मत मिले। बीजेपी के अशोक चौहान और सपा के राजकुमार यादव के बीच इस सीट पर रोमांचक मुकाबला हुआ। कई  बार मतगणना के दौरान अशोक चौहान ने बढ़त भी बनाई।
मैनपुरी में बीजेपी से जीते रामनरेश अगिनोहत्री ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सपा के गढ़ में बीजेपी को लोगों ने काफी प्यार दिया। मैंनपुरी में बीजेपी 1 सीट ही जीती है,पर जनता ने सभी सीटों पर बहुत वोट दिया है। मैनपुरी में विकास होगा और  कुछ लोगों की यह आशंका कि अब मैंनपुरी में बिजली नहीं मिलेगी, निराधार है। बीजेपी सरकार में बिजली की किसी जिले में कमी नहीं होगी। मैंनपुरी में गुंडागर्दी समाप्त होगी और सभी का विकास होगा। प्रदेश सरकार का कुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों का विश्वास बीजेपी को आगे लाने में अहम रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular