Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeउत्तर प्रदेश सरकार का महिला सुरक्षा दावा हो गया फेल

उत्तर प्रदेश सरकार का महिला सुरक्षा दावा हो गया फेल

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे—————-  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार का महिला सुरक्षा दावा उस समय फेल हो गया जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला को अगवा कर गैंग रेप का मामला सामने आया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना को सरकार की नाक के निचे अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा का अपरहण सुरक्षित माने जाने वाले इलाके मोहनलाल गंज से किया गया था। अब इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

क्या है मामला

आपको बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक ग्रेजुएशन की छात्रा का अपरहण किया जाता है और उसके बाद उसका गैंग रेप किया जाता है। बताया जा रहा है कि गैंग रेप करने वालों में से एक महिला का जानकार था और उसी ने फ़ोन कर महिला को बुलाया था। महिला जब बुलाये गये स्थान पर पहुंची तो पहले मौजूद कुछ युवकों ने उसका अपरहण कर लिया और इसके बाद उसके साथ बारी बारी से गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गयी थी और उसके बाद उसे कुछ पैसे देकर वहां से भगा दिया।

पीड़ित महिला ने घर पहुंच कर अपनी आपबीती घरवालों को सुनाई जिसके बाद घर वाले छात्रा को तुरंत पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे। आपको बता दें कि पीड़िता के परिवार वालों ने पीड़िता की गुमसुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई थी लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले पर कोई कार्यवाई नहीं की थी।

https://www.youtube.com/watch?v=kMFCjzj29nE&t=1s


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular