आपूर्ति इंस्पेक्टर ने मुख्यमंत्री सहित क्षेत्रीय सासंद पर अभद्र टिप्पणी नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

0
155
आपूर्ति इंस्पेक्टर ने मुख्यमंत्री सहित क्षेत्रीय सासंद पर अभद्र टिप्पणी नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
(मोहनलालगंज एआरओ द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री व सासंद पर अभद्र टिप्पणी व भाजपा कार्यकर्ताओ से सप्लाई इस्पेक्टंर द्वारा अभद्रता किये जाने से नाराज सैकङो भाजपा कार्यकर्ता  एडीएम (आपूर्ति) ,डीएसओ ,एआर ओर ,सप्लाई इस्पेक्टंर को हटाये जाने की माँग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे)
(वार्ता करने पहुँचे एडीएम(आपूर्ति)ने लगायी भाजपा कार्यकर्ताओ को फटकार ,नाराज कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी करते हुये वार्ता करने से किया मना,बिना वार्ता के वापस लौटे एडीएम आपूर्ति)
मोहनलालगंज।सूबे के मुख्यमंत्री सहित मोहनलालगंज सासंद पर एआरओ व सप्लाई इस्पेक्टंर द्वारा अभद्र टिप्पणी किये जाने से नाराज सासंद के मीडिया प्रभारी सैकङो भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मोहनलालगंज तहसील के आपूर्ति विभाग के कार्यालय पर धरने पर बैठ कर एडीएम (आपूर्ति),डीएसओ ,एआरओ व सप्लाई इस्पेक्टंर को हटाये जाने की माँग कर नारेबाजी करते हुये  अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये।धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओ को एसडीएम व तहसीलदार ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अपनी माँग पर अङे रहे।जिसके बाद मौके पर पहुँचे एडीएम आपूर्ति मौके पर पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ताओ की बात सुनने की बजाय उन पर भङक गये तो नाराज भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम आपूर्ति के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे जिसके बाद एडीएम(आपूर्ति)वापस लौट गये।वही भाजपा कार्यकर्ताओ ने उक्त अधिकारियों को हटाये जाने तक अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने का ऎलान किया।
मोहनलालगंज सासंद के मीडिया प्रभारी मनोज पासवान ने बताया सांसद जी के निर्देश पर दस सदस्यीय भाजपा कार्यकर्ताओ की गठित टीम ने गरीबो का राशन डकराने वाले क्षेत्र के आधा दर्जन कोटेदारो की जाँच नवम्बर माह मे करने के बाद जाँच रिपोर्ट ,13दिसम्बर2017को तत्कालीन एडीएम(आपूर्ति )देकर उक्त कोटेदारो के विरूद्व कार्यवाही की माँग की लेकिन तत्कालीन एडीएम आपूर्ति जाँच कर ही रहे थे लेकिन उनका तबादला हो गया जिसके बाद मौजूद एडीएम(आपूर्ति)से बीते दो महीने में 13 बार व जिला पूर्ति अधिकारी से 7बार मिलकर कोटेदारो के विरूद्व कार्यवाही की माँग की लेकिन एडीएम आपूर्ति व जिला पूर्ति अधिकारी की लापरवाही के चलते उक्त मामले में कोटेदारो के विरूद्व कोई कार्यवाही नही हुयी।ओर एसडीएम व जिलापूर्ति अधिकारी ने फोन उठाना ही बन्द कर दिया। जिसके बाद बीते 13मार्च को क्षेत्रीय खाध अधिकारी मो०नसीम से वार्ता कर कार्यवाही ना होने की बात कहने पर भङक गये ओर मुख्यमंत्री सहित सासंद जी पर अभ्रद टिप्पणी तक कर डाली।वही आज जब उक्त मामले में मोहनलालगंज तहसील में बने आपूर्ति कार्यालय में सप्लाई इस्पेक्टंर से मिलकर कार्यवाही ना होने की बात कही तो सप्लाई इस्पेक्टंर कार्यकर्ताओ को खरी खोटी सु‌नने के साथ अभद्रता करने लगे जिसके बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ता सासंद मीडिया प्रभारी मनोज पासवान सहित सैकङो कार्यकर्ताओ के साथ धरने पर बैठ गये।सासंद मीडिया प्रभारी मनोज पासवान ने बताया एडीएम आपूर्ति सहित डीएस ओ व एआरओ व सप्लाई इस्पेक्टंर को जब तक हटाया नही जायेगा तब तक भाजपा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना आपूर्ति विभाग के कार्यालय में देगे।
 एडीएम(आपूर्ति)भाजपा कार्यकर्ताओ पर भङके
एसडीएम चन्दन कुमार पटेल व तहसीलदार शम्भू शरण धरने में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओ को समझाने में विफल रहे जिसके बाद सोमवार की शाम चार बजे के करीब एडीएम(आपूर्ति) धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओ से वार्ता करने पहुँचे तो भाजपा कार्यकर्ताओ पर भङक गये एडीएम की इस तरह से बात करने से नाराज कार्यकर्ता एडीएम (आपूर्ति)के खिलाफ नारेबाजी करते हुये एडीएम साहब वापस जाओ वापस जाओ कहते हुये बात करने से इन्कार कर दिया जिसके बाद एडीएम आपूर्ति को मौके से अपने अधिकारियों के साथ बिना वार्ता किये बैरंग वापस लौटना पङा।
(मीडियाकर्मियों के सवाल पुछने पर सुनाई खरी-खोटी)
भाजपा कार्यकर्ताओ से वार्ता करने पहुँचे मीडियाकर्मियों ने जब सासंद के मीडिया प्रभारी द्वारा ल सूबे के मुख्यमंत्री सहित सासंद पर अभ्रद टिप्पणी करने के एआरओ व भाजपा कार्यकर्ताओ से अभ्रदता करने वाले सप्लाई इस्पेक्टंर पर कार्यवाही करने के बारे में पुछा तो एडीएम (आपूर्ति)मीडिया कर्मियों पर भङक गये ओर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उक्त आरोपो के सबूत भाजपा कार्यकर्ताओ से मगाँने के बात कहकर मीडिया कर्मियो को खरीखोटी सुनाकर चलते बने‌।वही एडीएम आपूर्ति के इस व्यवहार से मीडिया कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here