Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeअच्छे दिन के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा-

अच्छे दिन के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा-

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल-इदरीस पटवारी
अच्छे दिन के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा-अम्बिकेश श्रीवास्तव


अवधनामा ब्यूरो
बांसी सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। जनता से जो वादा किया था वादा ही रह गया। न मंहगाई कम हुई न भ्र्ष्टाचार न ही रोजगार पैदा हुये। जनता से लंबे चौड़े वादा करके प्रदेश की बीजेपी सरकार भूल चुकी है। उक्त बातें मंगलवार को वरिष्ठ सपा नेता मो0 इदरीस पटवारी ने ब्यक्त किया। श्री पटवारी समाजवादी पार्टी की सदस्यता कैम्प में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है मगर जनता के अपेक्षा पर खरा नही उतर पा रही है। सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है।जनता फिर से सपा की तरफ आशा भरे नजरों से देख रही है।इस दौरान छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अम्बिकेश श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली अक्सर गायब रहती है लोग गर्मी से बेहाल हैं बेरोजगारी युद्धस्तर बढ़ रही है युवावों का पलायन तेजी से हो रहा है।जनता को भाजपा ने बरगला कर झूठे वादे करके अच्छे दिन का सपना दिखा कर वोट हासिल किया है। जनता अब जाग चुकी है अब इनके बहकावे में नही आयेगी। सदस्यता अभियान में बहुत संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया।कार्यक्रम के आयोजक बांसी नगर पालिका के अध्य्क्ष प्रतिनिधि मो इद्रीस पटवारी द्वारा चलाया गया।साथ में अम्बिकेश श्रीवास्तव,महताब आलम,कामता पांडेय,अरुण गुप्ता,अलीम शेख,केशी ,अकरम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular