Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

लखनऊ- पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली उन्तीस महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही खुले में शौच मुक्ति की दिशा में मुख्य योगदान देने वाली व स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जायेगा, यह बात उत्तर प्रदेश पंचायतीराज शासन के मुख्य सचिव चंचल कुमार तिवारी ने बताया। आगे बताया कि  खासकर यह महिलाएं गाज़ियाबाद इटावा, बागपत, हापुड़, शामली, बिजनौर, गौतमनगर, अम्बेडकर नगर की मुख्य विकास अधिकार के साथ ही अन्य जिलों की रहेंगी।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला चैंपियन कन्वेंशन “स्वच्छ शक्ति -2018 ” आयोजन की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव तिवारी ने मिडिया को बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की मंत्री उमा भारती करेंगी साथ ही इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे,उक्त के साथ कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय न्यूज़ लेटर का विमोचन तथा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का उद्द्घाटन किया जायेगा।
आप को बता दे कार्यक्रम में प्रदेश की 1200 महिला प्रधान व समाज सेविका के साथ ही अन्य प्रदेश से दो सौ ग्राम प्रधान सम्मलित मौजूद रहेंगे।
स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न गावों में बन रहे शौचालय को लेकर जब अवधनामा की तरफ से यह सवाल किया गया कि सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए हर घर-घर बारह हजार रुपये देने का प्रावधान है पर ग्राम प्रधान द्वारा पहले हर घर से पांच-पांच  हजार रुपये लिए जाते है उसके बाद ही शौचालय निर्माण का काम होता है तो इस बात पर अमल करते हुए प्रदेश पंचायतीराज के मुख्य सचिव तिवारी ने बायता की
प्रदेश सरकार की तरफ से ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि ग्राम प्रधान शौचालय निर्माण के लिए पहले हर घर से पैसे ले उसके बाद शौचालय निर्माण करवाएं। अगर इस तरह का काम किसी भी जिला के ग्राम प्रधान द्वारा किया जाता है तो उसपर प्रशासन की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सतीश संगम की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular