Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeMarqueeसपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर की कैबिनेट मंत्री पर कार्यवाही...

सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर की कैबिनेट मंत्री पर कार्यवाही की मांग

सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर की कैबिनेट मंत्री पर कार्यवाही की मांग

मोहनलालगंज, लखनऊ। पीजीआई थाने पर बुधवार सपा कार्यकर्ताओं ने सपा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव सहित पूर्व मुख्यमंत्रियों पर की गई टिप्पणियों से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के कैबिनेट मंत्री द्वारा मंच से की गई टिप्पणी के विरोध में कोतवाली में नारेबाजी कर दिया प्रार्थना पत्र।


आज बुधवार को सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं एक जुट होकर अपने पार्टी अध्यक्ष पर की गई टिप्पणियों से आहत होकर नारेबाजी करते हुये कोतवाली पहुंचकर राज्य में बनी वर्तमान सरकार के मंत्री के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने के लिये प्रार्थना पत्र दिया। जहां एक ओर सपा के कार्यकर्ताओं ने लालटोपी लगाकर तो बसपा के कार्यकर्ताओं हाथों में बसपा के झंडे लेकर नारेबाजी करते हुये पीजीआई थाने में पहुंच नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने स्टाम्प मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के द्वारा सपा के पूर्व प्रार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को रावण कहे जाने के साथ, शिवपाल सिंह को कुंभकरण तो पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के वर्तमान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को मेघनाथ कहे जाने से आहत थे तो वहीं बसपा सुप्रीमों मायावती की तुलना सूपनखा से किये जाने से बसपा कार्यकर्ता आहत हुए है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्री के समक्ष मंच से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी से कार्यकर्ताओं की भावनायें आहत हुई। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर मंत्री के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग से संबंधित एक प्रार्थनापत्र दिया गया।

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular