Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeMarqueeशादी कराए जाने पर 15 साल के लड़के ने किया ऐसा काम...

शादी कराए जाने पर 15 साल के लड़के ने किया ऐसा काम जिसे आप भी देख कर रहे जायेंगे दंग

join us-9918956492——————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————— 
बिहार के गया में विधवा भाभी से जबरन शादी कराए जाने पर 15 साल के लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि शादी की रस्मों के बाद ही लड़का लापता हो गया था. जब घरवालों ने खोजबीन की तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गया के विनोबा नगर की है. यहां महादेव दास परैया के सरकारी स्कूल में लड़का नौवीं क्लास में पढ़ता था. कुछ माह पहले उसके बड़े भाई संतोष दास की मौत हो गई थी. घर वालों ने उसकी शादी 25 साल की उस रूबी देवी से करवा दी, जिसे वह अपनी मां की तरह मानता था.

मृतक के पिता चंद्रेशवर दास के मुताबिक, बड़े बेटे संतोष की मौत के बाद उन्हें 80 हजार रूपए मुआवजे के रूप में मिले थे. इन पैसों पर रूबी के घरवालों की नजर लगी हुई थी. वे बार-बार यह दबाव बनाते थे कि या तो पैसे दे दो या छोटे बेटे से रूबी की शादी करवा दो. हमने उन्हें 25 हजार रूपए भी दिए, लेकिन वो शादी के लिए लगातार दबाव बनाते रहे.

इसी दबाव के चलते लड़के की शादी 10 साल बड़ी भाभी रूबी से करवा दी गई. उनकी शादी में आसपास के गांव से रिश्तेदार भी शरीक हुए थे. शादी ना करने के लिए लड़का आखिर तक मना करता रहा, लेकिन उसके घर वाले नहीं मानें.  

शादी की रस्में निपटने के बाद लड़का लापता हो गया. जब उसे घर वालों ने खोजा तो लाश तौलिये से बने फंदे पर लटकी हुई मिली. इस वाकये की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आत्महत्या का मामला दर्ज किया. हालांकि, जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो दोबारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और लड़के के परिवार समेत शादी में शरीक हुए 9 लोगों के खिलाफ  शिकायत दर्ज की गई.

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular