Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeलेखपालों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया स्थगित

लेखपालों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया स्थगित

लेखपालों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया स्थगित
कानपुर महानगर। पिछले लगभग एक सप्ताह से अपनी मांगो और समस्याओं को लेकर कानपुर सदर तहसील में लेखपालों द्वारा चल रहा धरना और प्रदर्शन जिलाधिकारी से वार्ता होने के पश्चात् समाप्त कर दिया गया।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि 21 मई को उ0प्र0 लेखपाल संघ, उ0प्र0 के खण्ड मंत्री अशोक यादव के नेतृत्व में लोखपालों का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिला था तथा अपनी मांगो पर चर्चा की थी। जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार ने लिखित आश्वासन दिया कि सभी मांगे जल्द मान ली जायेगी और तहसीलदार सदर ने धरना स्थल पर आकर मांगे मानी जाने की घोषणा की, जिसके उपरान्त धरना प्रदर्शन स्थगत कर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अब लेखपाल पुनः अपने कार्यपर वापस लौटे आये। इस अवसर पर अजय कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी, प्रेमशंकर त्रिपाठी, सर्वेश यादव, शैलेन्द्र कुमार, केके मिश्रा, विनोद दुबे, रामकुमार श्रीवास्तव, नवनीत मिश्रा, राजीव अवस्थी, मोहित सचान, ज्ञानप्रकाश शुक्ला, आनन्द शंकर पाण्डे, आलोक दुबे, सुजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular