Tuesday, April 23, 2024
spot_img
HomeMarqueeभाजपा के सांसद का शर्मनाक बयान सुरक्षा में लगे सेना के जवानों...

भाजपा के सांसद का शर्मनाक बयान सुरक्षा में लगे सेना के जवानों की शहादत पर सवाल

join us-9918956492————————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————– 
रामपुर से भाजपा के सांसद नेपाल सिंह का एक शर्मनाक बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में देश की सुरक्षा में लगे सेना के जवानों की शहादत पर पत्रकारों से कहा कि सेना के जवान हैं तो मरेंगे ही।

जानकारी के अनुसार नेपाल सिंह से पत्रकारों ने जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों बारे पूछा था। इस सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि अगर सेना में हैं तो मरेंगे ही। सिंह ने पत्रकारों से कहा कि आप कोई एेसा देश बताओ जहां सेना के जवान नहीं मरते हों। आप हमें कोई एेसा तरीका बता दो जिससे आदमी ना मरे या गोली काम ना करे।
भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है और इस बयान को शर्मनाक भी बताया है। कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने कहा कि यह बयान सेना का मनोबल गिराने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके इस बयान की आलोचना करती है और नेपाल सिंह के इस बयान का विरोध करेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने कहा कि वे भाजपा सांसद के इस बयान को लेकर पीएम को पत्र लिखेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर नेपाल सिंह अब लखनऊ आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा। राजपूत का कहना था कि सेना में जवान जान देने के लिए नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के लिए जाता है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए दुश्मनों को मारना उसकी पहली प्राथमिकता होती है और विषम परिस्थितियों में ही सेना का जवान शहीद होता है।
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular