Tuesday, April 23, 2024
spot_img
HomeMarqueeबसपा के इन नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

बसपा के इन नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

brijendra Bahadur maurya

उपमुख्यमंत्री ने बसपा के पूर्व विधायकों को भाजपा में किया शामिल

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा के पूर्व एमएलए एवं पूर्व एमएलसी सहित जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा परिवार में बुधवार को सम्मलित किया। मौर्य ने सभी को भाजपा पट्टिका पहिनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड विजय बहुगुणा भी इस दौरान उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा के पूर्व एमएलसी प्रशान्त चौधरी, बागपत से बसपा की पूर्व विधायक हेमलता चौधरी को भाजपा परिवार में शामिल किया। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य गाजियाबाद अमरपाल एंव बब्ली गुर्जर ग्राम प्रधान अविनाश त्यागी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पिंकज गुजर, कपिल प्रधान, विवेक भाटी सहित कई लोंगों ने बसपा छोडकर भाजपा मे अपनी आस्था व्यक्त की।
मौर्य ने बसपा छोडकर आए लोगो को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि भाजपा में हर उस व्यक्ति का स्वागत है जो पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय एंव एकात्म मानववाद के संदेश को लेकर जनसेवा का ध्येय लेकर आया हैं पत्रकारों द्वार किए प्रश्नों उत्तर देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के सकल्प के साथ मोदी जी की  सरकार देश में और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काम कर रही है। जनता को ठगने और लूटने वाले बख्से नहीं जाएगें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले कितने भी रसूखदार क्यों न हों सींखचों के पीछे होंगे।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री विद्यागसागर सोनकर, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular