Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiगर्वनर आरिफ मोहम्मद खान समेत कई राजनेता और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

गर्वनर आरिफ मोहम्मद खान समेत कई राजनेता और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

बाराबंकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 77वें बलिदान दिवस पर गांधी भवन में आगामी 30 जनवरी से 01 फरवरी तक तीन दिवसीय समसामायिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके अर्न्तगत 30 जनवरी को प्रातः 8 बजे से गांधी भजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। 09 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 11 बजे मौन रखा जाएगा तदोपरान्त सर्वधर्म प्रार्थना सभा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, रामनगर विधायक एवं पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे। अपराहन 3 बजे बंकी स्थित खेल मैदान में हॉकी टूर्नामेंट की शुरूआत होगी। सायंकाल 5ः30 बजे आलापुर स्थित रेठ नदी पर दीपदान किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने दी। श्री शर्मा ने बताया कि गांधी स्मृति दिवस के दूसरे दिन 31 जनवरी को बच्चों की चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। अपराहन 3 बजे हॉकी टूर्नामेंट का समापन होगा। वहीं अगले दिन 01 फरवरी को अपराहन 01ः30 बजे गांधी भवन में गांधी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बिहार के माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल होंगे। सभा की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप करेगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उ.प्र. अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, आचार्य नरेन्द्र देव समाजवादी संस्थान के संयुक्त सचिव नवीन चन्द तिवारी, विजय लक्ष्मी आई हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक सिंह वर्मा, पूर्व विधायक सरवर अली खान, देवा शरीफ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष वासिक रफीक वारसी, वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय समेत अन्य प्रबुद्धजन, राजनेता, प्रशासक, अधिवक्ता, चिकित्सक और पत्रकार हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular