Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रेस क्लब चोपन के मनोज सिंह बने अध्यक्ष

प्रेस क्लब चोपन के मनोज सिंह बने अध्यक्ष

 

 

अवधनामा संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। आज दिनांक 21/08/2022 को प्रेस क्लब चोपन की बैठक ग्रामवासी सेवा आश्रम में निवर्तमान अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाठक की अध्यक्षता में बैठक आहूत किया गया जिसमे पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी व अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष पद के लिए दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार सिंह का नाम सभी के समक्ष रखा जिसमे सभी लोगों ने प्रस्ताव का स्वागत किया गया तदुपरांत वर्तमान अध्यक्ष के द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमे मार्गदर्शक मण्डल सतेंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र पाठक,श्यामाचरण गिरी,अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार भारती,उपाध्यक्ष कैलाश नाथ, व मुकेश मोदनवाल महामंत्री अरविंद दुबे, कोषाध्यक्ष अशोक मद्देशिया,संगठन मंत्री संजय श्रीवास्तव,संगठन  आईटी सेल/प्रवक्ता राकेश केशरी,विधि सलाहकार शक्ति सेन को बनाया गया।अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा पत्रकारिता एवं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर संगठन के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कहते हुए नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी से कर्तव्यों के निर्वहन की शुभकामनाएं दी साथ ही पत्रकारों से जुड़ी तमाम समस्याओं पर भी चर्चा की गई।साथ ही बैठक के उपरांत सहभोज का आयोजन भी किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular