Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमनीष अग्रवाल बने जन परिषद के ललितपुर अध्यक्ष

मनीष अग्रवाल बने जन परिषद के ललितपुर अध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। अखिल भारतीय स्तर की गैर राजनीतिक एवं सामाजिक संस्था जन परिषद की पदाधिकारी एवं मिस बुंदेलखंड सुमी जैन की अनुशंसा पर जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन.के.त्रिपाठी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनीष अग्रवाल को जन परिषद के ललितपुर चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है। ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 35 वर्षों से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ-साथ कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर दस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 208 से अधिक एवं विदेशों में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। मनीष अग्रवाल के इस मनोनयन पर गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनायें दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular