Monday, May 12, 2025
spot_img
Homekhushinagarबकरी चराने के विवाद में मनबढ़ ने युवक को मारी गोली, गंभीर

बकरी चराने के विवाद में मनबढ़ ने युवक को मारी गोली, गंभीर

अवधनामा संवाददाता

तीन राउंड फायरिंग के बाद गांव में मची अफरा-तफरी
मौके से पहुंची पुलिस असलहा सहित मनबढ़ को गिरफ्तार कर लिया
तमकुहीराज, कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी बाजार में शुक्रवार की शाम चार बजे बकरी चराने के विवाद में अपने ही गांव के एक ब्यक्ति को बकरी चराने पर उसके घर जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दिया। उक्त घटना में एक ब्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया इस दौरान पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करमैनी में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब करमैनी बाजार निवासी जियाउल उर्फ टीपू पुत्र जमीदार अली ने बकरी चराने के विवाद में अपने ही गांव के मोहम्मद आरिफ को दरवाजे पर जाकर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दिया। उक्त घटना में आरिफ उम्र (25) बुरी तरीके से घायल हो गया। घर वालो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से असलहा सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलने की सूचना क्षेत्र में फैल गयी तथा गांव में भारी पुलिस बल पहुंच गया। घटनास्थल पर सीओ तमकुही जितेंद्र सिंह कालरा ने पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तीन राउंड फायर किया। इस संबंध में पटहेरवा प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि गोली चलने की घटना में घायल का इलाज चल रहा है तथा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular