Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaममता पांडेय हो सकती हैं बेहतर महापौर पद प्रत्याशी

ममता पांडेय हो सकती हैं बेहतर महापौर पद प्रत्याशी

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। महिला महापौर पद पर वैसे तो छोटे मोटे पद सहित साधारण महिलाओं की लंबी कतार खड़ी हो चुकी है परंतु बौद्धिक वर्ग में विलक्षण प्रतिभा व राजनैतिक क्षमता पर महिला महापौर के चयन के संबंध भी चर्चा नें भी जोर पकड़ लिया है।बौद्धिक वर्गों के बीच चर्चा से स्पष्ट हो रहा है भाजपा से टिकट की दावेदारी में शैक्षिक योग्यता से के साथ डॉ ममता पांडेय का स्वयं का प्रदेश स्तर का राजनैतिक अनुभव है, जोकि वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भी हैं और पूर्व में विधानसभा लड़ चुकी हैं।
वहीं कुछ आमजनों के बीच बाहरी होने की चर्चा को जोर पकड़ाया जा रहा है लेकिन बताते चलें वह स्वयं द ग्रेट रामायण होटल की मालकिन हैं जोकि अयोध्या में अपनी तरह का प्रथम स्तर का निर्मित होटल है, साथ ही वह इसी नगर निगम की पहले से वोटर भी हैं जिनका आवास भी नगर में स्थित है।इस तरह निःसंदेह इस बाहरी होने की चर्चा पर स्वतः विराम लगना स्वाभाविक है।जहां डॉ ममता पांडेय राजनैतिक पद और पंहुच से किसी भी तरह पीछे नही दिखती वहीं तमाम महाविद्यालय व इंटरकॉलेज का स्वामित्व धनबल में भी कहीं अधिक मजबूत साबित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular