Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandभाजपा से ममता और सपा से नीतिशा ने जमा किया ब्लॉक प्रमुखी...

भाजपा से ममता और सपा से नीतिशा ने जमा किया ब्लॉक प्रमुखी का पर्चा

Mamta from BJP and Nitisha from SP submitted block chief's form

अवधनामा संवाददाता

फ़िरोज़ ख़ान देवबंद (Feroz Khan Deoband) : देवबंद में ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा से ममता त्यागी और सपा की नितिशा राणा समेत चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, नामांकन प्रक्रिया के चलते खंड कार्यालय के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

खंड विकास कार्यालय सभागार में बनाए गए नामांकन कक्ष में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे  सपा समर्थित नीतिशा राणा ने अपने पति कार्तिकेय राणा व अन्य समर्थकों के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नीतिशा राणा पूर्व की सपा सरकार में  राज्यमंत्री रहे स्व. राजेंद्र सिंह राणा की पुत्रवधू हैं। नामांकन पत्र जमा कराने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता अजय रावत, जिला कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन अरूण राणा, ठा. रिच्छपाल सिंह, तंजीम खान, फहीम नंबरदार व रामकिशन सैनी आदि मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी पत्नी विजय कुमार त्यागी (घलौली) ने समर्थकों व भाजपा नेताओं के साथ खंड विकास कार्यालय पहुंच सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा कराया। इस दौरान उनके साथ विधायक बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी, जिला कोआरपेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, वरिष्ठ नेता राकेश गांगुली, डा. उपेंद्र गुर्जर, अरुण गुप्ता, पवन धीमान आदि रहे। इनके अलावा विजन सिंह की पत्नी पिंकी और प्रमोद की पत्नी रूपेश ने भी अपने अपने नामांकन पत्र जमा किए। उधर, सीओ रजनीश उपाध्याय ने खंड विकास कार्यालय पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular