Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeEntertainmentMalaika Arora ने अब Arjun Kapoor पर साधा सीधा निशाना, सिंगल होने...

Malaika Arora ने अब Arjun Kapoor पर साधा सीधा निशाना, सिंगल होने वाले कमेंट पर किया पलटवार

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिश्ता टूट गया है। कपल अक्सर एक-दूसरे का साथ नजर आते थे। अर्जु ने हाल ही में एक इवेंट में खुलासा किया था कि वह अब सिंगल हैं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आखिरकार अब मलाइका अरोड़ा ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

मलाइका अरोड़ा (Malika Arora) प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया। कपल का नाम उन बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में शामिल था, जिनकी उम्र के बीच का फासला हमेशा चर्चा में रहा। हालांकि, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता (Malika-Arjun Breakup) साल 2024 में टूट गया।
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में अर्जुन नजर आए और उन्होंने मूवी प्रमोशन के दौरान सिंगल होने का खुलासा किया। वहीं, दूसरी ओर मलाइका रिलेशनशिप पर खुलकर बात करने से बचती हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बाद पहली बार अर्जुन कपूर की स्टेटमेंट के बारे में बात की है।
आगे बढ़िए और नए साल का स्वागत कीजिए

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘मैं कभी नहीं चाहती कि अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में पब्लिक स्टेज पर बात करूं। अर्जुन ने जो कुछ कहा है वह पूरी तरह से उनकी इच्छा है और मैं उसके ऊपर कुछ नहीं कहना चाहती हूं।’ मलाइका ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘पिछले साल की चुनौतियों के बाद अब नए साल के साथ आगे बढ़ने का समय आ गया है। सभी लोग आगे बढ़ें और नए साल का स्वागत करें, जो जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत होता है।’

अर्जुन कपूर का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि अर्जुन कपूर का दिवाली इवेंट से एक वीडियो वायरल (Arjun Kapoor Viral Video) हुआ था। जहां लोग मलाइका अरोड़ा का नाम लेते हुए नजर आ रहे थे। इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा, ‘मैं सिंगल हूं। आप सभी रिलेक्स करो।’ यह पहली बार था, जब सभी को अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप का अनुमान लगा था। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फैंस को भी हैरानी हुई थी। हालांकि, अब दोनों ही इशारों-इशारों में अलग होने की बात को कबूल चुके हैं। साथ ही अर्जुन और मलाइका अब साथ नजर नहीं आते हैं।

इस फिल्म से किया था अर्जुन ने डेब्यू

अर्जुन कपूर के बारे में बता दें कि वह बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में आई ‘इश्कजादे’ फिल्म से डेब्यू किया था। इस साल उन्हें अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन में देखा गया है। खास बात है कि फैंस ने उनके अभिनय को खूब पसंद भी किया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular