Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनता के बीच जाकर सपा की नीतियों को कराये अवगत: अरविंद

जनता के बीच जाकर सपा की नीतियों को कराये अवगत: अरविंद

Make the policies of SP aware by going among the public: Arvind

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर(Saharanpur)। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द गिरि ने कहा कि युवजन सभा का प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन 2022 की तैयारियों मे जुट जाए, ताकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व मे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सकें।

प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द गिरि आज यहा अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से हर वर्ग दुखी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, लाल फीताशाही चरम सीमा पर है। किसानो का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नही हो रहा हैं। सहकारी समितियों से किसानो को खाद नही मिल रहा हैं। बिजली विभाग द्वारा आम जनता का शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है पुलिस विभाग द्वारा चालान के नाम पर आर्थिक दोहन किया जा रहा हैं ऐसी स्थिति मे जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है। ऐसी स्थिति मे जनता के सामने सपा ही एकमात्र विकल्प है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती हैं कि वह जनता के बीच जाकर सपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराने का काम करें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकार उत्तर प्रदेश मे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि  संगठन मे निष्क्रियता बर्दाश्त नही की जायेगी निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौपी जायेगी। इस दौरान चौधरी प्रवीन बांदूखेडी, राव वजाहत, आकाश पंवार खटीक, सुहेल राणा, सोनू चौधरी, अमित प्रधान, सुमित प्रधान, नबाब सिंह यादव, अनुज प्रधान, महजबीं खान, नागेंद्र राणा, मा.राजवीर सिंह यादव, संदीप उर्फ अच्छन यादव, कुलदीप यादव, नितिन यादव, राजेश सैनी, प्रदीप चौधरी, वासिल तोमर, नरेन्द्र पंवार, अर्जुन पंडित, जमाल साबरी, वेदपाल, हसीन कुरैशी, राम आशीष यादव, शमशुद्दीन खान, मौ.मुन्तज़िर, शाहिद मंसूरी, अनस आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular