Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअठारह वर्ष के सभी युवाओं को बनवायें नवीन मतदाता : तिलक यादव

अठारह वर्ष के सभी युवाओं को बनवायें नवीन मतदाता : तिलक यादव

 

Make all the youth of eighteen years new voters: Tilak Yadav

अवधनामा संवाददाता

समाजवादी पार्टी की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

ललितपुर I(Lalitpur)। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. की अध्यक्षता में उनके निवास इन्द्रप्रस्थ पर संपन्न हुयी। बैठक में जनवरी 2021 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाये जाने एवं पार्टी की बूथ कमेटियों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को लेकर गहनता से चर्चा की गयी। बैठक के दौरान करीला खांदी निवासी धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा एड. को समाजवादी पार्टी का ब्लाक तालबेहट अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए अब आवश्यकता है कि शीघ्रता से शेष बचीं बूथ कमेटियों को पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नवीन मतदाता बनाये जाने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू हो चली है। इसलिए अब आवश्यकता है कि जनवरी 2021 में जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें अधिक से अधिक संख्या में नवीन मतदाता बनवाकर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वायें। नवीन मतदाता बनाये जाने को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में कहा कि किसानों की समस्याओं को उनके पास तक जाकर जानें और समस्या निस्तारण की दिशा में कार्य करें। बैठक उपरान्त सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने ब्लाक तालबेहट से धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा एड. को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया, जिस पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। इस दौरान महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन, सचिव रमेश सिंह, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू, प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू, नगराध्यक्ष राजेश जोझिया, अमर सिंह यादव, कैलाश कुशवाहा, धनीराम रजक एड., स्वामी प्रसाद एड., मानसिंह खैरा, शिक्षक विजय यादव, प्रकाश पाल, नीलेश झां, शेर सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, रणवीर सिंह जज्जे, इन्द्रपाल सिंह के अलावा अनेकों सपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular