महोबा चरखारी। हर वर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी को अर्जुन बांध के तट में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं और दर्शकों की खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
मेले में बच्चों और युवाओं के लिए झूले, खेल-तमाशे तथा खान-पान की दुकानों की भरमार रही। तिल-गुड़, खिचड़ी और अन्य पारंपरिक व्यंजनों का लोगों ने जमकर आनंद लिया। दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने अर्जुन बांध की सुंदरता के बीच परिवार के साथ मेले का लुत्फ उठाया। वहीं मेले में विशाल काय दंगल का आयोजन भूपेंद्र गौतम व उत्तम द्विवेदी पूर्व फैजी द्वारा कराया गया।
जिसमें स्व० चतुर्भुज महराज दंगल का आयोजन मुख्य अतिथि रामेश्वर दयाल गौतम,पूर्व सैनिक कुलदीप भटनागर और अशोक महराज रहे, और दूसरी तरफ कबड्डी का भी आयोजन हुआ ,मेले सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित यह मेला आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत उदाहरण बना।





