Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeमजलिसे बरपा की गयी शिया समाज के लोगो ने किया मातम

मजलिसे बरपा की गयी शिया समाज के लोगो ने किया मातम

पैगंबर ए इस्लाम की बेटी फातिमा जहरा की  शहादत के शोक में मजलिसे बरपा की गयी ! नूरियो सराय मे शिया समाज के लोगो ने इमाम बाडा फरमान हुसैन मे गमगीन माहौल मे मजलिस बरपा की गयी जिसमें मरसिया रहबर हुसैन सलीम मेहदी शाने अब्बास शमाईम रजा आदि ने पेश किया मजलिस मे बीबी फातिमा जहरा के मसायब बयान किये गये जिनको सुनकर मजलिस मे मौजूद लोगों की ऑखे नम हो गयी  बाद मजलिस के मातम व नोहाख्वानी की गयी  मजलिस मे नैय्यर अब्बास  शाने अब्बास शाहिद साजिद हुसैन पैकर संभली हैदर मेहदी मजाहिर एसन  काजिम हुसैन  आदि लोग मौजूद रहे  जनानी मजलिस इमामबाडा इमाम अली रज़ा में आयोजित की गयी जिसमें महिलाओं ने शिरकत करके बीबी फातिमा जहरा की शहादत का शोक मनाया  मजलिसो का सिलसिला शुकवार तक रहेगा  ! बीबी फातिमा जहरा पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा की बेटी थी  जिनको बादे पैगंबर इतने जुल्मो का सामना करना पड़ा जिनको बताया नहीं जा सकता  लोगों ने पैगंबर की बेटी के बाप को याद करके रोने पर भी पाबन्दी लगा दी थी  बीबी फातिमा जहरा के शौहर मौला अली अलैहिस्सलाम थे इमाम हसन इमाम हुसैन इनके बेटे है ! हजरत अली  को माहे रमज़ान मे  शहीद किया गया था इनके बाद इमाम हसन इमाम बने थे जिनको 28 सफर को जहर देकर शहीद किया गया था इमाम हुसैन को कर्बला के मैदान मे दसवी मोहर्रम को तीन दिन का भूखा प्यासा कत्ल किया गया था  !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular