Friday, March 7, 2025
spot_img
Homekhushinagarबालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में...

बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

बीते 8 दिसम्बर को बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया था

कुशीनगर। चार दिन पूर्व तरया सुजान थाना क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगाने का मुख्य आरोपी सोमवार की रात लगभग 8 बजे पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक साक्ष्य के लिए ले जाया जा रहा था जहां पुलिस का सरकारी पिस्टल लेकर भागने लगा और पुलिस फायरिंग झोंकने लगा। जवाबी कार्यवाई में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस अभियान में स्वाट, साइबर व सर्विलांस टीम शामिल रही। घायल अभियुक्त का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि 8 दिसंबर 2023 को तरया सुजान थाना क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तयों की गिरफ्तारी में लगी थी। पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के भुलिया नहर के पास मुख्य आरोपी है। मौके से पहुंची पुलिस टीम को देखते ही फायर झोंक दिया। पुलिस के जवाबी कार्येवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई जहां पुलिस मुख्य आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान चांद मोहम्मद पुत्र रईस मिया निवासी तिवारी मटीहिनिया सिपाया ढाला थाना विशंभरपुर गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से पुलिस टीम ने एक 9 एमएम का सरकारी पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद की है। घायल अभियुक्त का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मुठभेड़ में सी ओ जितेंद्र सिंह कालरा, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार पंत साइबर सेल, आलोक यादव प्रभारी स्वाट टीम व शरद भारती प्रभारी सर्विलांस टीम शामिल रहे।

इस संबध में एसपी धवल जयसवाल ने बताया कि 8 दिसंबर को तरया सुजान थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे साक्ष्य हेतु घटना स्थल ले जाया जा रहा था कि पुलिस का सरकारी पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। बचाव में पुलिस की गोली से उसके पैर में गोली लग गई जिसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular