महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए जिले में संचालित अवैध जुआ, सट्टा पर प्रभावी रोक एवं ऐसे क्रियाकलापों में शामिल अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी के लिएचलाये जा रहे अभियान के तहत थाना महोबकंठ की पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगा जुआ खेल रहे 04 जुआरियों को मुखबिर की सूचना पर पड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ विनोद कुमार ने उपनिरीक्षक देवीशंकर मिश्रा के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम के कांस्टेबल अमित कुमार, शमीम खान ने सार्वजनिक स्थान ग्राम महोबकंठ के पास जुआ खेल रहे सुनील (32) पुत्र भानप्रताप, निवासी ग्राम कनकुआ, शिवसहाय (36) पुत्र टुट्टीलाल निवासी ग्राम रजौनी, आकाश (25) पुत्र रामजीवन राजपूत व श्याम सिंह (30) पुत्र दशरथ उम्र करीब 30 वर्ष निवासीगण ग्राम कनकुआ को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।
जिनके कब्जे से जामा तलाशी 680 रूपये व मालफड़ 470 रुपये कुल 1150 व 52 अदद ताशपत्ता बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 13 जी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।





