Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमहात्मा गांधीजी के सिद्धांत और लाल बहादुर शास्त्रीजी की कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय :...

महात्मा गांधीजी के सिद्धांत और लाल बहादुर शास्त्रीजी की कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय : कांग्रेस

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों महापुरुषों के चित्रों पर उपस्थित सभी कांग्रेसी जनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधीजी के सिद्धांत और लाल बहादुर शास्त्री जी की कर्तव्यनिष्ठा आज भी अनुकरणीय है। महात्मा गांधी विश्व के एक ऐसे महापुरुष हुए हैं। जिनका तोड़ पूरी दुनिया में नहीं निकाला जा सकता। जिस समय अंग्रेजों की सेना मार काट पर उतारू थी, उस समय बिना हथियार का व्यक्ति एक धोती और चप्पल पहन कर भी पूरी दुनिया में प्रसिद्धि पा गए। जिस समय मीडिया नहीं, अखबार नहीं, टीवी चैनल नहीं होते थे। उस समय पूरी दुनिया में गांधी का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता था और निर्दई अंग्रेजों की हुकूमत भी भयभीत हो चुकी थी। विद्वानों ने अलग-अलग तर्क दिए और गांधी को 1000 वर्ष का सबसे लोकप्रिय नेता माना। गांधी निडरता से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरकारें बनी और लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और लगातार चुप कर अपनी सेना पर हमले कर रहा था। तब सेनानायक ने बताया पाकिस्तान इस तरह की हरकतें कर रहा है। उस समय जब देश में खाने की व्यवस्था खराब थी, अनाज ना होने के कारण विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन शास्त्री जी ने पाकिस्तान के खिलाफ जंग का ऐलान किया और पाकिस्तान की सेना परास्त हुई और भारत की जीत हुई। साथ ही शास्त्री जी ने हरित क्रांति की ओर देश को मोडऩे का काम किया। कृषि क्षेत्र में विकास की नई धारा बहाने का काम शास्त्री जी ने किया इस दौरान लगभग आधा दर्जन व्यक्तियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी को अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, नकुल दुबे तथा अनिल यादव को प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। बैठक में दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, सुनील जैन, रामभरोसे कुशवाहा, अशोक कुमार सोनी, पूर्व नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, डा.रामसिंह यादव, नातीराजा, ईश्वरदास रजक, ब्रजभान सिंह, नदीम खान, संदीप रजक, कुलदीप पाठक, मुकेश रजक पार्षद, सुनील राजपूत, अजय कुशवाहा, महेंद्र कुमार, संतोष राजपूत, हरीश सूरी, गजेन्द्र सिंह परमार, राहुल सेन आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular