Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeवाराणसी के सभी शिवालयों पर आज महाशिवरात्रि का दर्शन, दूर-दूर से पहुंचे...

वाराणसी के सभी शिवालयों पर आज महाशिवरात्रि का दर्शन, दूर-दूर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

सुगम दर्शन और वीवीआईपी प्रोटोकॉल वाली व्यवस्था पर रोक

महाशिवरात्रि पर 15 से 20 लाख लोगों की वाराणसी में पहुंचने की उम्मीद –

वाराणसी। आज काशी में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।श्रद्धालुओं के लिए एक और खुशखबरी सामने आई काशी विश्वनाथ मंदिर ने शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की अनुमानित भीड़ को देखते हुए कपाट लगातार 26 घंटे तक खोले रखने का निर्णय लिया है। मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या दस लाख से ज्यादा हो सकती है।

इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सभी तरह के सुगम दर्शन और वीवीआईपी प्रोटोकॉल वाली व्यवस्था पर रोक लगा दी है। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम का कपाट सुबह 4 बजे, मंगला आरती के बाद बाबा के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बाबा के कपाट अगले दिन 16 फरवरी की सुबह 6 बजे तक खुले रहेंगे। श्रद्धालु झांकी दर्शन के साथ बाबा विश्वनाथ को जलार्पण कर सकेंगे।

इस बार काशी विश्वनाथ की चारों पहर होने वाली आरती भी विशेष रहेगी। मंगला आरती और भोग आरती के बाद इस बार सप्तर्षि आरती, शयन आरती के स्थान पर अलग-अलग चार पहर में विशेष आरती की जाएगी। इतना ही नही, भगवान शिव के जीवन से जुड़ी झांकियां भी मंदिर प्रशासन आम श्रद्धालुओं के लिए प्रदर्शित करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular