Monday, May 12, 2025
spot_img
HomeMarqueeमहासमुन्द जिले में राज्योत्सव का आयोजन पांच नवंबर को

महासमुन्द जिले में राज्योत्सव का आयोजन पांच नवंबर को

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय महासमुन्द में पांच नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव का शुभारम्भ मिनी स्टेडियम महासमुन्द में शाम 04: 00 बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल होंगे। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना संपत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारकाधीश यादव, विधायक सरायपाली चातुरीनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष महासमुंद राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष सरायपाली चंद्रकुमार पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष बागबाहरा स्मृति हितेश चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष बागबाहरा हीरा संतराम बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरायपाली कुमारी भास्कर, नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव राकेश चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसना रुक्मणी सुभाषचंद्र पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना गजेंद्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा सत्यभामा नाग एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पिथौरा आत्माराम यादव के विशिष्ट आतिथ्य एवं गणमान्य अतिथियो, नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।

अतिथियों के आगमान के पश्चात् विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया जायेगा। शाम 05ः00 बजे से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। जिसमें कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे अपने मनभावन कविताओं से समा बांधेंगे। महतारी लोक कला मंच खरोरा की प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ी की समृद्ध लोक संस्कृति की छटा बिखरेगी तथा अलंकार बैंड पार्टी की रंगारंग संगीतमयी कार्यक्रम की धूम रहेगी।

राज्योत्सव में जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा, जल संसाधन, जिला परिवहन, पुलिस विभाग, जिला सेनानी, रेशम, आईटीआई, विधिक सेवा प्राधिकरण, बैंक, जनसंपर्क, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular