Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeमदद फाउण्डेशन ने बच्चों को वेशभूषा की वितरित

मदद फाउण्डेशन ने बच्चों को वेशभूषा की वितरित

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। महिला समानता दिवस पर मदद एज्यूकेशन वेलफेयर फाउण्डेशन ने बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षित होने पर बल देते हुए बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरी सामग्री व वेशभूषा वितरित करते हुए उनकी शिक्षा में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
आज मौहल्ला आतिश बाजान स्थित एक स्कूल में महिला समानता दिवस पर मदद एज्यूकेशन वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फाउण्डेशन अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी रूही अंजुम ने बच्चों को शिक्षा की जरूरत का सामान व वेशभूषा वितरित करते हुए कहा कि बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी बच्चे को पढ़ाई में कोई परेशानी होती है और वो फीस जमा नही कर पाता है, तो मदद फाउंडेशन उसकी फीस जमा करेगी, लेकिन उसको लग्न व मेहनत के साथ पढ़ना होगा। तभी संस्था उसकी मदद कर पायेगी। इस दौरान उन्होंने ज़रूरत मंद बच्चों को ड्रेस वितरित करते हुए भविष्य में भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सैंट मरीना पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ज़ैनब ने भी बालिकाओं को शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक बेटी दो घरों को शिक्षा से रोशन करने का काम करती है। इसीलिए हमें इनकी शिक्षा पर कभी भी पीछे नही हटना चाहिए। उन्होंने सभी से बेटियों को ज़रूर पढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यापक अराफ़ात गौर, सेवा इंडिया के प्रदेश महासचिव मौहम्मद तनवीर ने भी महिलाओं के सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार से पीछे नहीं है और हमे उनके सम्मान में कोई भी कमी नही करनी चाहिए। हमे उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के हरसंभव प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर खतीजा, नाहिला, शैला, आइशा, परवीन, नमरा, ज़ोया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular