Thursday, May 22, 2025
spot_img
HomeMarqueeघण्टाघर पर प्रदर्शन के नजदीक गोली चलने से दहशत

घण्टाघर पर प्रदर्शन के नजदीक गोली चलने से दहशत

लखनऊ। चौक स्थित घण्टाघर पर सीएए विरोधी प्रदर्शन में रविवार को अचानक गोली चलने से अफरा-तफरा मच गयी। प्रदर्शन स्थल से कुछ ही दूरी पर घण्टाघर के पीछे दो गुटों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक गुट ने कई राउंट हवाई फायरिंग कर दी।

जिससे प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ठाकुरगंज थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक अधिवक्ता है। पुलिस ने बताया कि विवाद का धरना प्रदर्शन से कोई मतलब नहीं है।

एक पक्ष ने दूसरे पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है।

कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि घण्टाघर के पीछ दो लोगों में आपसी विवाद हुआ है। विवाद के बीच में तीसरे व्यक्ति ने अपने लाइसेंस असलहे से हवाई फायरिंग कर दी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। फाॅयर करने वाले व्यक्ति को असलहे के साथ हिरासत में लिया गया है। इस विवाद का घण्टाघर पर चल रहे प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है।

वहीं एसीपी चैक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि विवाद के बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी असलहे से हवाई फायरिंग की है। पुलिस ने मौके पर से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि शाहीनबाग की तर्ज पर यहां भी पिछले करीब 1 महीने से मुस्लिम महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केन्द्र सरकार सीएए को वापस ले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular