Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshकाकोरी मे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा मासूम बच्ची और उसकी मंा की...

काकोरी मे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा मासूम बच्ची और उसकी मंा की मौत मामा ज़ख्मी

गाड़ी छोड़ कर भागा चालक दो गाॅव मे मचा कोहराम
लखनऊ। , काकोरी थाना क्षे के जेहटा रोड पर शुक्रवार की सुबह हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे मे 35 वर्षीय महिला और उसकी 5 साल की मासूम बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मृतिका का भाई बुरी तरह से ज़्ाख्मी हो गया। पिकप डाला और मोटर साईकिल के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद पिकप डाले का चालक मौके से फरार हो गया । हादसे की सूचना पाकर पहुॅची काकोरी पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार साहपुर भमरौली काकोरी के रहने वाले राजाराम प्रजापति की 35 वर्षीय पुत्री श्रीदेवी का विवाह ग्रास उसरन ईटौजा मे रहने वाले प्रमोद के साथ हुआ था। कुछ दिन पूर्व श्रीदेवी अपनी पाॅच साल की बेटी भूरी के साथ अपने मायके आई थी । शुक्रवार को श्रीदेवी अपने 25 वर्षीय भाई इन्दल की प्लेटीना मोटर साईकिल पर अपनी बेटी भूरी के साथ सवार होकर अपनी सुसराल उसरन ईटौजा जा रही थी। काकोरी थाना क्षेत्र के जेहटा रोड पर तुलसी खेड़ा के पास बने एनएस पब्लिक स्कूल के पास इन्दल की गाड़ी पहुॅची थी तभी सामने से आ रही तेज़ रय्तार पिकप डाला ने इन्दल की गाड़ी मे ज़ोरदार टक्क्र मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटर साईकिल पर सवार श्रीदेवी अपनी मासूम बेटी भूरी के साथ उछल कर काफी दूर जाकर गिरी भीषण टक्क्र मे श्रीदेवी और उनकी बेटी भूरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोटर साईकिल चला रहे श्रीदेवी के भाई इन्दल को गम्भीर चोटे आई । हादसे के बाद पिकप डाले का चालक मौके से फरार होने मे सफल हो गया। इन्स्पेक्टर काकोरी ने बताया कि इन्दल की गाड़ी मे टक्कर मारने वाले चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और भीषण दुर्घटना मे घायल हुए इन्दल को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत भी गम्भीर बताई जा रही है। भीषण सड़क हादसे मे हुई मंा बेटी की मौत की खबर से ईटौजा के उसरन और काकोरी के साहपुर भमरौली मे कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि इन्दल की मोटर साईकिल और पिकप डाला दोनो की ही रफतार ज़्यादा थी जिसकी वजह से दोनो ही गाड़ी के चालक अपनी गाड़ियो की गति पर संतुलन खो बैठे और ये दर्दनाक हादसा हो गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular