Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeघंटाघर पर महिलाओं ने क़ाएम की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल और...

घंटाघर पर महिलाओं ने क़ाएम की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल और मनाया होली का त्योहार

लखनऊ। राजधानी के ऐतिहासिक घंटाघर पर महिलाओं द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करती महिलाओं के आज 54 दिन हो चुके हैं। प्रदर्शन कर महिलाएं कई ऐसे पड़ाव से गुजरी जब उनके सामने कोई फेस्टिवल या उत्सव आए तो घंटाघर पर बैठी सभी धर्म की महिलाओं ने एक साथ मिलकर मनाया।

 

इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए फिर एक बार रंगो से भरा त्योहार होली जैसे उत्सव को भी साथ मिलकर मनाया। लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब को पेश करते हुए सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हुए होली की मुबारकबाद दी। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई-भाई नारों के साथ इंसानियत का पैगाम दिया।

होली के मौके पर महिलाओं ने संदेश दिया कि साल में एक बार होली का त्योहार आता है। जहां हम सबको लड़ाया जाता है। सरकार से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को आपस में मत लड़वाइए। हम सब एक हैं हम सभी महिलाएं चाहते हैं देश में सुख शांति बनी रहे। जैसे देश में पहले अमन और शांति थी। उसी तरह से हम सब देश में सुख शांति देखना चाहते हैं। सरकार से चाहते हैं कि नागरिकता संशोधन जैसा काला कानून वापस ले। बेटी पढाओ बेटी बचावो पर अमल करते हुए महिलाओं को सम्मान दे और उसका अपमान न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular