LPG Rates Today: हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी सिलिंडर के दामों में बदलाव करती है। 1 अप्रैल को भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे 14 किलो वाले सिलिंडर का दाम 1000 रुपये के करीब पहुंच सकता है। मार्च में घरेलू सिलिंडर 60 रुपये महंगा हुआ था।
LPG Rates Today: हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी द्वारा सिलिंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। कल यानी 1 अप्रैल को भी गैस एजेंसी सिलिंडर के दामों में बदलाव कर सकती है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि गैस एजेंसी हर बार इसकी कीमत में चेंज करें।
क्या 1000 से ज्यादा होगी कीमत?
मौजूदा समय में ज्यादातर शहरों में 14 किलो वाले सिलिंडर का दाम 900 रुपये के पार या उसके आसपास चल रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलिंडर का भाव 1000 से भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अगर 1 अप्रैल को फिर बढ़ोतरी होती है तो 14 किलो वाले सिलिंडर का भाव 1000 के आसपास आ सकता है।
इससे पहले गैस एजेंसी द्वारा मार्च में घरेलू सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए है। अब जानते हैं कि मौजूदा समय आपके शहर में सिलिंडर का दाम कितना चल रहा है?
City Wise LPG Rates: अलग-अलग शहर में भाव
शहर घरेलू सिलिंडर
लखनऊ ₹950.5
मेरठ ₹910.50
कानपुर ₹928
इलाहाबाद ₹965.50
वारणासी ₹976.50
पटना ₹1002.5
रांची ₹970.5
दरभंगा ₹1010
मुजफ्फरपुर ₹928
दिल्ली ₹913
नोएडा ₹910.5
गाजियाबाद ₹910.50
चंडीगढ़ ₹922.50
शिमला ₹958.5
श्रीनगर ₹1029
भोपाल ₹918.5
इंदौर ₹941
जयपुर ₹916.5
रायपुर ₹984
मुंबई ₹912.5
कोलकाता ₹939
भुवनेश्र्वर ₹939
अहमदाबाद ₹920
पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने कहा है कि घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह भी दावा किया है कि पीएनजी और सीएनजी के लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही उद्योगों को उनकी सामान्य जरूरत का करीब 80 प्रतिशत गैस मिल रहा है। उर्वरक कारखानों को 70-75 प्रतिशत गैस दी जा रही है और अतिरिक्त एलएनजी की व्यवस्था भी की जा रही है।
इसके साथ ही सरकार ने ये अनुरोध किया है कि अफवाहों में विश्वास न करें और घबराते हुए जरूरत न पड़ने पर भी बुकिंग न करें।





