Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

स्वजनों के विरोध के चलते दो दिनों पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ थाने लाया तो दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। उनके आगे दोनों पक्षों को विवश होकर सहमति प्रदान करना ही पड़ा। कई मानिंद जनों की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित मंदिर में एक दूजे को जयमाल पहनाकर दोनों सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई।
थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव निवासी सजातीय युवक और युवती का महीनों से आपस में प्रेम संबंध चल रहा था। युवती के अभिभावक को इसकी जानकारी हुई तो युवती पर पाबंदियां लगाई जाने लगी। गत शनिवार को दोनों घर से फरार हो गए। घटना की सूचना युवती के पिता द्वारा थाने पर दी गई। सोमवार को पुलिस ने युवक के एक रिस्तेदार के घर से दोनों को बरामद कर लिया। थाने लाकर दोनों के स्वजनों को बुलाया गया तो युवती युवक संग शादी करने को अड़ गई। गांवो के कई लोग थाने पर पहुंच समझाने बुझाने लगे। प्रेमी युगल के जिद के आगे किसी की न चली। प्रेमी ने मंदिर प्रांगण में प्रेमिका की मांग भर दोनों एक दूसरे के गले में जयमाल पहना कर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular