Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhआजमगढ़ में खिलेगा कमल का फुल- स्वतंत्र देव सिंह

आजमगढ़ में खिलेगा कमल का फुल- स्वतंत्र देव सिंह

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आजमगढ़ में कमल खिलेगा। हमारा मुकाबला यहां बसपा से है। जबकि सपा तीसरे स्थान पर रहेगी। आजमगढ़ की जनता सबकुछ समझ चुकी है। दिनेश लाल यादव निरहुआ को जनता का समर्थन मिलने जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं को बिन्नानी गार्डन में भी संबोधित कर ऊर्जा भरी।
स्वतंत्र देव सिंह नामांकन कराने के बाद बाहर निकले तो मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून अपना काम कर रहा है। इसका लाभ सभी धर्म-जाति के लोगों को मिलेगा। आजमगढ़ की जनता अबकी परिवार को नकारेगी। आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में कमल खिलेगा। यहां जो सामाजिक समीकरण बनते दिखाई दे रहा है, उससे भारी नुकसान के कारण सपा तीसरे स्थान पर होगी। यादव समाज भी अबकी सोचेगा और दिनेश लाल को अपना समर्थन देगा। कानपुर हिसा पर बोले कि कानून अपना काम करेगा। गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती है। हम समाज के सारे वर्गों के विकास की राजनीति करते हैं। आजमगढ़ का विकास भाजपा ही करेगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद राधामोहन सिंह, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, डा. मनीष त्रिपाठी समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular