Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभगवान श्रीराम देश की संस्कृति के प्रतीक: सांसद लल्लू सिंह

भगवान श्रीराम देश की संस्कृति के प्रतीक: सांसद लल्लू सिंह

अवधनामा संवाददाता

कृषि विश्वविद्यालय में अयोध्या की निरंतरता विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

कुमारगंज -अयोध्या। भगवान श्रीराम देश की संस्कृति के प्रतीक हैं और जन-जन के हृदय में बसे हुए हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने पुत्र, पिता, भाई और राजा के रूप में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। राम और अयोध्या भारत की आत्मा हैं। अयोध्या, राम और भारत तीनों एक-दूसरे में समाए हुए हैं। यह बातें रविवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित “अयोध्या की निरंतरता” विषय पर संगोष्ठी के दौरान अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि कही। सांसद ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम अयोध्या की पवित्र भूमि पर जन्म लिए हैं जिसकी पहचान पूरे विश्व में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या की पवित्र धरती पर जो कदम रखता है उनके अंदर श्रीराम की आत्मा अपने आप समाहित हो जाती है। अयोध्या के कण-कण में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम विद्यमान हैं। कुलपति ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से सभी को शिक्षा लेने के साथ-साथ आत्मसात करने की जरूरत है। इंदिरा गांधी कला केंद्र दिल्ली से पहुंचे प्रो. अरुण कुमार भारद्वाज ने कहा कि विश्व के पटल पर अयोध्या की एक अलग पहचान है। देश को विश्व गुरु बनाने के लिए अयोध्या की निरंतरता में सबका सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान जनपद संपदा संभाग, दिल्ली के विभागाध्यक्ष प्रो. के. अनिल कुमार, प्रो. अचल पांडेय, डॉ एम.किशन, डॉ अभिजीत दीक्षित और अंतरा शर्मा ने भी व्याख्यान दिए। डॉ पौलमी दास गुप्ता ने श्रीराम स्तुति मेरे मन में बसे हैं राम…., मेरे तन में बसे हैं राम…… श्रीराम स्तुति गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। डॉ साधना सिंह ने मोटे अनाज के मूल्य संवर्धित उत्पादों और डॉ आर.के आनंद ने पोषण सुरक्षा हेतु मोटे अनाजों की खेती का प्रस्तुतीकरण कर मोटे अनाजों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम से पूर्व सांसद व अन्य अतिथियों ने जल भरो कार्यक्रम के साथ आचार्य नरेंद्र देव व सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने कुल गीत प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ डी.के द्विवेदी के संयोजन में हुआ। संगोष्ठी का संचालन कुलपति के सचिव डॉ जसवंत सिंह ने किया।

किसानों को अयोध्या की संस्कृति व सभ्यता से रूबरू कराएगा कृषि विवि
कुमारगंज -अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दिल्ली के बीच एक एमओयू हुआ। कृषि विश्व विद्यालय की तरफ से कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दिल्ली की तरफ से प्रो. अरुण कुमार भारद्वाज ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के तहत कृषि विवि अयोध्या की निरंतरता पर कार्य करेगा साथ ही गांव-गांव में किसानों के पास जाकर अयोध्या की संस्कृति और सभ्यता के बारे में जागरूक करने का काम करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular