लोकनायक जेपी के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

0
20

जनता दल यूनाइटेड कार्यालय कर्पूरी सभागार नवादा में मंगलवार को संपूर्ण क्रांति के महानायक महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी की अध्यक्षता में मनाई गई।

जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश बाबू का जन्म बिहार के सिताब दियारा में 11 अक्टूबर, 1902 ई में कायस्थ परिवार में हुआ था। लोकनायक का पटना स्थित आवास में 8 अक्टूबर, 1979 को देहावसान हो गया। लोकनायक जयप्रकाश बाबू भारतीय राजनीतिज्ञ, सिद्धांतकार और महान स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्होंने मुख्य रूप से भारत छोड़ो आंदोलन, सर्वोदय सन् 1974 इंदिरा निरंकुशता, तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन के जरिए इंदिरा गांधी के सरकार को हटाने का काम किए थे।

सन् 1974 के आंदोलन में नितीश कुमार भी जय प्रकाश के साथ संघर्ष कर रहे थे। नीतीश आज जयप्रकाश नारायण के बताए हुए रास्ते पर चल कर 2005 से बिहार का चौमुखी विकास कर रहे हैं। आज जरूरत है बिहार के अंदर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों को और नेता नितीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण को रेमन मैगसेसे पुरस्कार तथा मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरिकृपाल, मनोहर पासवान, शशि कुमार शेष, इन्द्रेव प्रसाद, राजीव रंजन, शिवकुमार प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, वैध इंद्रजीत बाबू, विनोद चौधरी, नरेंद्र कुमार यादव, डॉ रेयाज खान, विकास कुमार, अंकित कुमार, यमुना के अलावा सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here