Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeउप्र स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का देखा...

उप्र स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का देखा गया लाइव प्रसारण

समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को दिया जा रहा है लाभ- महेश कुमार शुक्ल

विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ को आगे बढ़ाने में दिया जा रहा है योगदान : जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर। ”उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस“ एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह, राज्यपाल उप्र श्रीमती आनन्दी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण लोहिया कलाभवन में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरगतढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में द्वीप प्रज्ज्वलित कर ”उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस“ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रर्दशनी का अवलोकन किया गया।

”उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस“ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का जनप्रतिनिधिगण को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल ने सभी को उ0प्र0 स्थापना दिवस की बधाई दी। विकासित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आप सभी लोग अवगत है, भारत पहले गुलाम था।

देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी देकर देश केा आजाद कराया। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। आज पात्र व्याक्तियों को पक्का मकान दिया जा रहा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है इससे अच्छी कनेक्टिविटी होगी तथा रोजगार भी बढ़ेगा। सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज उत्तर प्रदेश अग्रणी प्रदेश बन रहा है।

विकास भारत विकसित उत्तर प्रदेश आज हम संकल्प लेते है कि उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर को नम्बर एक बनायेंगे। हमारे जिले की पहचाल भगवान बुद्ध एवं काला नमक चावल से हो रही है। महिलाओं को सश्क्त बनाया जा रहा है। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे उड़ान भर रही है। उ0प्र0 सरकार कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सफल है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ को आगे बढ़ाने में योगदान दिया जा रहा है।

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा नेे कहा कि उ0प्र0 राज्य स्थापना दिवस आज हम तथागत गौतम बुद्ध की धरती पर मना रहे है। आज हमारी बेटियां केवल बेटिया ही नही भारत का भविष्य है। मुख्यमंत्री जी द्वारा समाज के सभी वर्गो को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाये आगे बढ़ रही है।

विभिन्न योजनाओ के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रो में आत्मनिर्भर हो रही है। घर परिवार के साथ-साथ देश / प्रदेश को भी मजबूत कर रही है। इस जनपद के लोगो में प्रतिभाओ के लोग रहते है उन्हे सही दिशा देने की आवश्यकता है। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने अतिथियों, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका अभिवादन कर आभार प्रकट किया गया तथा साथ ही साथ धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, युवा उद्यमी, स्वास्थ्य विभाग डाक्टर, ए.एन.एम., खादी ग्रामोद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग ग्राम प्रधान व सचिव, उद्यमी, राज्य कर विभाग, युवा कल्याण विभाग को मुख्य अतिथि सहित अतिथियों डीएम व सीडीओ द्वारा संकेतक चेक, प्रशस्ति-पत्र, एवं अंग वस्त्र दिया गया। काला नमक मार्ट का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अपना दल श्याम सुन्दर चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी विमल कान्त, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे, उपायुक्त राज्यकर सिद्धार्थ सौरभ, लीडबैक अधिकारी आर0के0 सिन्हा, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह, अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओ, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, अध्यापको आदि की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular