Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeसर्किट हाउस में किया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण

सर्किट हाउस में किया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण सर्किट हाउस सभागार में दिखाया गया। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जनपद की 04 इकाईयांे ने जिनका निवेश 03 करोड़ से अधिक है ने प्रतिभाग किया। इसके अन्तर्गत 04 इकाईयां जिनका निवेश 03 करोड़ से कम है ने जनपद स्तर पर सर्किट हाउस में लाईव प्रसारण के समय प्रतिभाग किया।
लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में शामिल होने वाली ईकाईयों में मै0 मदन इण्डस्ट्रीज, औद्योगिक आस्थान, रेलवे रोड देवबन्द, मै. गोयल डेकोर इण्डिया, औद्योगिक आस्थान दिल्ली रोड सहारनपुर, मै.आरएस फूड प्रोडेक्ट्स, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र, अम्बाला रोड सहारनपुर तथा मै. पार्थ आयुर्वेद्स प्रालि पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र, अम्बाला रोड सहारनपुर शामिल हुए।
जनपद स्तर पर सर्किट हाउस सभागार में लाईव प्रसारण के दौरान शामिल होने वाली ईकाईयों में मै.एजे इण्डस्ट्रीज, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र, अम्बाला रोड सहारनपुर, मै. रवि गजक भण्डार पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र, अम्बाला रोड सहारनपुर, मै0 अंजली फूड इण्डस्ट्रीज, कामधेनु काम्पलेक्स, सहारनपुर एवं मै. नियो कास्टा इण्टरनेशनल पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र, अम्बाला रोड सहारनपुर शामिल हुए।
लाईव प्रसारण के दौरान विधायक शहर राजीव गुम्बर, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, आई.आई.ए., लघु उद्योग भारती, सी.आई.एस. के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular