Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeबेलबनवा में स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुना

बेलबनवा में स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुना

बांसी। रविवार को नगर पालिका अंतर्गत सुभाष नगर  के बेलबनवा चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर पिछड़ी बस्ती के लोगों को बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने की व्यवस्था सभासद प्रतिनिधि अर्जुन निषाद के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुत्र कुंवर अभय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में बताया की प्राकृतिक संसाधनों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जल संरक्षण करना प्राथमिकता में होना चाहिए। वेस्टेज को रिसाइकल करके विभिन्न उत्पाद बनाना मंदिर में चढ़ने वाले फूलों से सुगंधित इत्र बनाना।

मध्य प्रदेश में महुआ के फूल से कुकीज स्वादिष्ट और पौष्टिक पोषक आहार बनाना तथा गुजरात के कृष्ण कमल को रोपित करना और उसका खाद्य पदार्थ के रूप में  प्रसंस्कृत करना मानवता के लिए योग और आयुर्वेद को विश्व के देशों में लोकप्रिय बनाना। तथा  2014 से पहले भारत की आर्थिकी को11वें स्थान से विश्व की पांचवी आर्थिकी के रूप में प्रतिष्ठित करने के अपने  प्रयास को भी बताया तथा अद्यतन होने वाले नवाचार और उद्यमीकरण जैसे मन की बातों को लोगों के बीच रखा गया।इस कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के लोगों को जागरूक किया गया इस दौरान प्रोफेसर केपी त्रिपाठी सहित पूर्व नपा अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, बारी, रामशरण मौर्य मनोज यादव शंभू कश्यप धर्मेंद्र यादव सुशीला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular