Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurधर्म से पुण्य का संचय होकर जीवन सुधरता है - सुधासागर महाराज

धर्म से पुण्य का संचय होकर जीवन सुधरता है – सुधासागर महाराज

 

अवधनामा संवाददाता

क्षेत्रपाल मंदिर धर्मसभा में मुनि श्री ने कहा धर्म में ही जीवन की शान्ति

ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कहा धर्म से असीम पुण्य का संचय होता है और साधू संगति से जीवन सुधरता है। उन्होने कहा जव गुरू को देखोगे मंदिर आएगा ध्वजा तो सब जगह से देखी जा सकती है।  उन्होने कहा भारत को मां करने वाले देश का सम्मान रखो भारत हमारा घर है ऐसा कोई कार्य न करो जिससे हमें अपने घर में अपराधी घोषित किया जाए और जेल में जाना पडे। भगवान महावीर के सिद्धान्तों को आदर्श बताते हुए कहा हिन्सा झूठ चोरी कुशील परिग्रह जैसी प्रवृत्ति को जीवन से निकालने वाला कभी कलंकित नहीं हो सकता सदैव जीवन में शान्ति की अनुभूति करेगा।

मुनि श्री ने का कहा शिष्य से गुरू धन्य होता है  वहुत बार कहा ऐसे गुरू को पाकर कभी ऐसा ही गुरू को पाकर खुश हो शिष्य सोचे ऐसा कार्य करे कि गुरू भी वो कार्य को देखकर धन्य हो जाए धन्य है वो पिता जिसने ऐसे बेटे को जन्मदिया। शिष्य ऐसा कार्य करे जिससे गुरू को गर्व हो माता-पिता का सम्मान हो। उन्होने कहा पुण्य का अधिकार माला पूजा अभिषेक  आदि  से जिसने पुण्य बांध है उसको पुण्य का उपयोग क्या करेगा उसको कोई रोक नहीं सकता।  पुण्य जिसने बाधा है उसका अधिकार है धर्म में उपयोग करें धर्म करो ऐसा करो कि धर्म तुम्हारी छाया बन जाए।

आज प्रातःकाल क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाए हुई इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनि श्री के मुखारविन्द से हुई। मुनि द्वय के पादप्रक्षालन करने का सौभाग्य ललित मयंक बांसवाडा  परिवार एवं संदीप सम्यक सराफ अलंकार ज्वैलर्स को मिला। मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का सौभाग्य ब्र0 सीमा दीदी अजित कुमार जैन एडवोकेट एवं पूज्यसागर महाराज के आहार चर्या का सौभाग्यपारस जैन मनया परिवार को मिला।

इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रावक श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना,ज्ञानचंद इमलिया, धन्यकुमार जैन एड, अशोक दैलवारा, सनत जैन खजुरिया, कोमल दादा, मुकेश सराफ, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैनडिस्को, मनोजजैन  बबीना, अक्षय अलया, श्रयांस जैन गदयाना, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान राजीव जैन लकी, कपूरचंद लागोन, अरविन्द जैन आप्टीशियन, सुधीर सिवनी, प्रमुख रूप से मौजूद रहे । सायंकाल आचार्य भक्ति के पूर्व जिज्ञासा समाधान में मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्यसागर महाराज अपने संघस्थ एलक धैर्यसागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज देश के विभिन्न स्थानों से श्रावकों की आनलाइन जिज्ञासाओं का समाधान चैनलों के माध्यम से करते हैं इसमें स्थानीय श्रावक पहुचकर भी अपनी जिज्ञासा का सामाधान पाते हैं इस कार्यक्रम में श्रावकों पहुचकर पुर्ण्याजन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डा0 अक्षय टडैया द्वारा किया गया।

चातुर्मास व्यवस्थाओ को संकल्पित हुए स्वयंसेवी संगठन

मध्यान्ह में मुनि श्री सुधासागर महाराज जी के सानिध्य में जैन स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने चातुर्मास के दौरान संकल्प लिया कि व्यवस्थाओं को अतिभव्य बनाने के लिए सभी संकल्पित हैं। दिगम्बर जैन पंचायत समिति की बैठक में के चातुर्मास व्यवस्थाओं के लिए महामंत्री डा0 अक्षय टडैया के संचालन में सम्पन्न बैठक में  आवास पूछतांछ व्यवस्था के लिए सत्येन्द्र गदयाना, जिनेन्द्र जैन थनवारा के साथ स्याद्वाद बर्द्धमान सेवा संघ, जंगल व्यवस्था में मोदी शुभेन्दु जैन सुवोध मडावरा के साथ गुरू प्रभावना संघ, भोजन व्यवस्था में संजीव जैन ममता स्पोर्ट, विजय जैन काफी, जिनेन्द्र जैन डिस्को, सुधीर जैन सिवनी के साथ जैन मिलन मुख्य शाखा,  लाइट एण्ड साउण्ड मनोज कामरेड सुधीर वरया रिंकू टेंट के साथ वीर सेवा संघ, यातायात व्यवस्था अभय जैन संतोष मोदी के साथ वाहुवलि सेवा संघ, आहाद व्यवस्था पंकज सिमरा पीलू बंधा के साथ आचार्य विद्यासागर  व्यायामशाला, पाण्डाल व्यवस्था पंकज गदयाना विकास सौरई के साथ आदिनाथ सेवा संघ महिला व्यवस्था नीली श्रावक वहू महिला मण्डल शुभ्रा जैन, दीप्ति जैन, चिकित्सा व्यवस्था  सौरभ जैन जितेन्द्र जैन के साथ जैन एम्बुलैंस सेवा संघ, वाहर के चौका व्यवस्था अभिषेक अनौरा अमित प्रिय जैन के साथ जैन सेवा संघ जनक जननी वृद्धाश्रम, अतिथि सेवा में मुकेश सराफ सतीश नजा संजय मोदी  के साथ श्रमणोपासक संघ, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, वैयावृत्ति व्यवस्था में जैन शिक समूह, जितेन्द्र जैन राजू, अन्तिम जैन को संयोजक बनाया गया। दौरान वक्ताओं ने कहा मुनि श्री का चातुर्मास अतिभव्य होना है जिसके लिए प्रत्येक स्वयंसेवक उत्साहित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular