Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaलम्बे समय तक इलाज न होने से कुष्ठ रोग पैदा करता है...

लम्बे समय तक इलाज न होने से कुष्ठ रोग पैदा करता है दिव्यांगताः डा.संजय शुक्ला

अवधनामा संवाददाता

कुष्ठरोग जनजागरूकता बैठक का आयोजन

तिंदवारी (बांदा)। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल द्वारा रामप्रताप दीक्षित डिग्री कॉलेज सोनरही में आयोजित कुष्ठ रोग जन जागरूकता बैठक में कुष्ठ रोग संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए इसके रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला गया।
स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर संजय शुक्ला ने बैठक में कहा कि कुष्ठ रोग शरीर पर एक सुन्न चकत्ते के रूप में शुरू होता है। जब इसका लंबे समय तक इलाज नहीं कराया जाता है, तब विरूपता और दिव्यांगता पैदा होती है। एम डी टी की एक खुराक से कुष्ठ रोगी किसी भी व्यक्ति को बीमारी नहीं फैला सकता है। उन्होंने बताया कि 80ः कुष्ठ रोगी बीमारी नहीं फैलाते हैं। केवल 20ः कुष्ठ रोगी ऐसे होते हैं जो समाज में इस रोग को फेला सकते हैं। कुष्ठ रोगी अब 6 माह से 1 साल के अंदर नियमित इलाज से पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। कुष्ठ रोग की मुफ्त इलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है। सक्षम के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चैहान ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसके लिए काम कर रहा है। किसी भी समस्या के लिए हर संभव मदद और निशुल्क सेवाएं तथा सुविधाएं देने का काम यह संस्था करेगी। सक्षम संगठन के संरक्षक राम सिंह कछवाह ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अपने को कभी संपूर्ण मानने की गलती नहीं करना चाहिए। जीवन पर्यंत सीखने को मिलता है। बैठक का संचालन संगठन के जिला संयोजक शांति भूषण सिंह गौतम ने किया। सक्षम संगठन के जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, अवध बिहारी मिश्रा, अतुल दीक्षित, राजू मिश्रा, कीर्ति तिवारी, सीमा देवी, रोली देवी, विभा सिंह, आसाराम वर्मा, प्रमोद कुशवाहा, राम जी अवस्थी, विनीत सिंह पटेल, गोविंद कुशवाहा, मोहम्मद अहमद अंसारी, रविकरन यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular