Thursday, March 6, 2025
spot_img
Homekhushinagarटहलने गई महिला को तेंदुए ने किया जख्मी, क्षेत्र में फैली दहशत

टहलने गई महिला को तेंदुए ने किया जख्मी, क्षेत्र में फैली दहशत

अवधनामा संवाददाता

पुलिस व वन विभाग की टीम ने घंटो किया कोबिंग, नही कहा तेंदुए का सुराग

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के धनौजी खास में एक तेंदुए ने एक महिला पर तब हमला कर दिया जब वह सुबह टहलने निकली थी। परिजन घायल महिला को इलाज के लिए कसया ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने घंटों कांबिंग की लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आ सका।

रामकोला नगर पंचायत के धनौजी खास निवासी ज्योति देवी पत्नी महेन्द्र उम्र 45 वर्ष गुरुवार सुबह अपने घर से मुख्य सड़क की ओर जाने वाली राह पर टहल रही थी। अचानक तेंदुआ उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे से महिला के गर्दन पर गहरे जख्म बन गये। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग चुका था। सूचना पर वन विभाग से वन क्षेत्राधिकार जयंत सिंह राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पंजे का निशान देखकर तेंदुआ होने की अंदेशा जताया। पुलिस और वन विभाग की टीम गन्ने के खेत में सर्च अभियान चलाई। लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुए को लेकर गांव के लोग दहशत में हैं। सरेह के तरफ जाने से लोग डर रहे हैं। सबसे भय ग्रस्त वे लोग हैं जो प्रतिदिन सरेह में पशुओं के लिए चारा काटने जाते हैं। अब लोग इस तेंदुए की दहशत से डर गए हैं कि हमारे पशुओं को चार कहां से आएगा। मौके पर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव, पूर्व प्रधान कमलेश यादव, पूर्व प्रधान मुनेब कुशवाहा, योगेंद्र चौधरी, प्रभु भारती, राजेश भारती, मुकेश कुशवाहा, माखन कुशवाहा, आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular