Wednesday, March 19, 2025
spot_img
Homekhushinagarपडरौना के बकुलहां में तेंदुए की चहलकदमी, लोग भयभीत

पडरौना के बकुलहां में तेंदुए की चहलकदमी, लोग भयभीत

अवधनामा संवाददाता

वन विभाग ने किया अलर्ट, अकेले सरेह में न जाने का किया अपील

खड्डा से पडरौना के तरफ पहुंचा तेंदुआ

कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी की चर्चा से लोग भयभीत थे कि शुक्रवार को पडरौना के बकुलहा में तेंदुए का चहलकदमी करते देखा गया। इसकी जानकारी होते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। वन कर्मी पिंजरा लगाकर पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों से सरेह में अकेले नहीं जाने की अपील की जा रही है।

बता दें कि पिछले दिनो खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहा, पकड़ी बृजलाल, सोहरौना आदि गांवों के सरेह में तेंदुआ भ्रमण कर रहा है। दो दिन पहले पकड़ी गांव के पास गन्ने के खेत में हिरण का शव मिला था। उसके शव को किसी हिंसक जानवर ने घायल किया गया था। इसी बीच बुधवार को तुर्कहा सरेह में एक जानवर का अस्थि पंजर दिखाई दिया, तो वन विभाग कर्मी चौकन्ना हो गए हैं। छानबीन की गई तो तेंदुआ से मिलता जुलता पदचिह्न भी मिला। रेंजर विजय श्रीवास्तव और डिप्टी रेंजर अमित त्रिपाठी की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने संभावित क्षेत्रों में काम्बिंग की गई। लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बृहस्पतिवार को भी वन विभाग की टीम पूरे दिन भ्रमण करती रही। तेंदुए की सम्भावित उपस्थिति के पास पिंजरा लगाया गया है। लेकिन कोई जानवर उसमें नहीं फंसा हैं।
वन विभाग के मुताबिक, बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व व महराजगंज जनपद के सोहगीवरवा वन्यजीव अभयारण्य की सीमा खुली होने के चलते अक्सर जंगली जानवर भटक कर आ जाते हैं।

इस संबंध में डिप्टी रेंजर अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं। उसके सरेह में होने की आशंका को देखते हुए पिंजरा लगाया गया है। आज पडरौना के बकुलहा में चहलकदमी करते देखा गया है। फिलहाल, जानवर का पता नहीं चल पाया है। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पूरे क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।

0
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular