Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurतेंदुए की संदिग्धावस्था में मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

तेंदुए की संदिग्धावस्था में मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

यू.पी.- एम.पी. बॉर्डर पर मालथौन के पास ग्राम आटा की घटना
सागर वन विभाग की टीम ले गयी तेंदुए का शव

ललितपुर। शुक्रवार की सुबह यू.पी.-एम.पी. के बॉर्डर एरिया में अमझरा-मालथौन के पास ग्राम आटा में एक नर तेंदुए का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह से ही लोगों की भीड़ तेंदुए को देखने के लिए उमड़ पड़ी। वहीं सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश वन विभाग की टीमें तेंदुए का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गयी, जहां से मामला मध्य प्रदेश के आटा में होने के कारण मध्य प्रदेश के सागर जिले से आयी वन विभाग की टीम तेंदुए का शव लेकर रवाना हो गयी। बताया जा रहा है कि अमझरा घाटी से लगे हुये गौना वन रेंज के जंगलों में काफी तादाद में जंगली जानवरों का विचरण देखा व सुना जा रहा था। कई बार जंगल का घातक शिकारी तेंदुए को हाईवे और जंगल से जुड़े कुछ हिस्सों में विचरण करते हुये भी देखा जा रहा था। शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे 44 स्थित अमझरा घाटी से आगे मालथौन के पास ग्राम आटा में तेंदुए का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। कहा जा रहा है कि नर तेंदुआ हाईवे पर विचरण करते हुये सड़क पार कर रहा होगा, तभी तेज गति से भाग रहे किसी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गयी। तेंदुए का मुंह बुरी तरह से जख्मी दिखायी पड़ा। वहीं वन विभाग इस घटनाक्रम को संदिग्ध मानकर कार्यवाही कर रहा है। अब तेंदुए की मौत कैसे हुयी यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल सूचना मिलने पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ मौके पर पहुँच गयी और तेंदुए के शव के साथ फोटो खींचते हुये कुछ लोग भी नजर आये। वहीं दूसरी ओर सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular