Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeपूर्व पीएम के निधन पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

पूर्व पीएम के निधन पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

माता प्रसाद पाण्डेय बोले- ये कभी पूरा न होने वाला घाटा
नेता प्रतिपक्ष सपा विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि ये कभी पूरा न होने वाला घाटा है। मनमोहन सिंह जैसे अर्थशास्त्री का हमारे देश का प्रधानमंत्री रहना एक गौरव की बात है और मनमोहन सिंह देश के आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले शख्सियत थे।
अपोजीशन लीडर ने कहा कि जब आर्थिक संकट के बीच देश को सोना गिरवी रखना पड़ा था, तब मनमोहन सिंह वित्त मंत्री बनकर आए और उन्होंने आर्थिक सुधार करते हुए वर्ष 1991 में युगांतरकारी बजट पेश किया, जिससे पूरी दुनिया भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ते हुए देख हैरान रह गई थी। उन्होंने कहा कि देश में ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत वर्ष 1991 में सरदार मनमोहन सिंह ने ही की थी, उन्होंने भारत को दुनिया के बाजार के लिए तो खोला ही, बल्कि निर्यात और आयात के नियमों को भी सरल बनाया।उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर आर्थिक सुधारों की कवायद की और उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता।
 इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान, झुल्लूर मिश्रा, महेंद्रपाल यादव, परशुराम यादव, रशीद राइनी, राजकुमार मिश्रा, रियाज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular