Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeअधिवक्ता हत्याकांड के खिलाफ आमसभा वकीलों की हड़ताल जारी, नारेबाजी, मांगे पूरी...

अधिवक्ता हत्याकांड के खिलाफ आमसभा वकीलों की हड़ताल जारी, नारेबाजी, मांगे पूरी कराने पर अड़े वकील

प्रयागराज। वकील अखिलेश शुक्ला उर्फ गुड्डू की हत्या के खिलाफ वकीलों की हड़ताल जारी है। अपनी मांगों पर अड़े वकील लगातार न्यायिक कार्य से विरत चल रहे हैं। वकीलों ने कचहरी परिसर के ही टेंट लगाकर आमसभा शुरू कर दी है।
जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों समेत अन्य वकील अपनी बातें रख रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई लेकिन हड़ताल खत्म नहीं हुई। धीरे धीरे वकीलों का आक्रोश बढ़ रहा है। गुरुवार को भी वकीलों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला हत्याकांड में अब तक की गई प्रशासनिक कार्यकर्ता से असंतुष्ट वकीलों के तेवर तीखे हो गए हैं। वकीलों का कहना है कि जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तारी तत्काल नहीं की गई तो आंदोलन की दिशा और दशा बदलने को मजबूर होना पड़ेगा। वकीलों ने निर्णय लिया है कि अब सड़क पर आमसभा शुरू होगी।
वकीलों ने मांग किया है कि परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपए, शस्त्र लाइसेंस, सरकारी नौकरी दी जाए। हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। हमलावरों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं। उन्हें ठेकेदारी में ब्लैक लिस्टेड किया जाए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular