Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurहिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल थे स्व0 हाजी मुस्ताक सोलंकी

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल थे स्व0 हाजी मुस्ताक सोलंकी

अवधनामा संवाददाता

गरीबों शोषित पीड़ित मजबूरो के मसीहा थे हाजी जी- फजल महमूद

कानपुर ,समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व नगर अध्यक्ष मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी की 17वी पुण्यतिथि के अवसर पर आज नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी संपन्न हुई जिसका संचालन नगर प्रवक्ता जावेद जमील ने किया श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता केके शुक्ला मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे!श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी में नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद मिंटू यादव बंटी सेंगर जावेद जमील फैसल महमूद रियाज अहमद राजू नंद लाल जयसवाल आदि लोगों ने मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला
श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि मरहूम हाजी मुस्ताक सोलंकी हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल थे गरीबों शोषित पीड़ित एवं मजबूरो के मसीहा थे उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के उत्थान के लिए निछावर कर दिया उनको अपने कार्यकर्ताओं से बहुत लगाव था वह अपने पेचबाग वाले पुराने घर से प्रतिदिन गरीबों बेसहारा लोगों को आटा दाल चावल के साथ आर्थिक मदद भी करते थे वह कानपुर शहर के सर्वहारा नेता थे
श्रद्धांजलि सभा में केके शुक्ला मिंटू यादव जावेद जमील,फैसल महमूद,नंदलाल जायसवाल रियाज अहमद राजू कमलेश ओमर कुलदीप यादव सुलेखा यादव, नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष सुलेखा यादव, पप्पू मिर्जा हाजी एहसान खान राहुल यादव हाजी यूनुस बदरे मोहम्मद अरशद दद्दा मोहम्मद शारिक,साकिब अब्बासी अर्पित त्रिवेदी अरमान खान राकेश दीक्षित मनोज चौरसिया अलाउद्दीन अंसारी कादिर भाई आसिफ खान सगीर अहमद संजय निषाद मुमताज मंसूरी राहुल खरे दीप्ति सिंह पूजा यादव कुमार विश्वकर्मा अनिल चौबे आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular