इटावा। केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष ज्योति सन्टू गुप्ता एवं विनय माणि त्रिपाठी अधिशाषी अधिकारी की देख रेख में तथा स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय)के ब्राण्ड एम्बेसडर डॉ.हरीशंकर पटेल के नेतृत्व में इटावा नुमाइश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में प्रथम लाने के उद्देश्य से पम्पलेटो के माध्यम से वृहृद जन जागरुकता स्वच्छता अभियान चलाया गया।उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित डॉ. हरीशंकर पटेल ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन(नगरीय)ने नुमाइश के दुकनदारो तथा आम जनमानस को जागरूक कर महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुए कूड़े को अलग करने के फायदे बताये।पर्यावरण संरक्षण-कूड़े को अलग करने से हम पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रख सकते हैं।स्वास्थ्य लाभ-कूड़े को अलग करने से हम बीमारियों को फैलने से रोक सकते हैं।ऊर्जा और संसाधनों की बचत-कूड़े को अलग करने से हम ऊर्जा और संसाधनों की बचत कर सकते हैं।आर्थिक लाभ-कूड़े को अलग करने से हम आर्थिक लाभ भी उठा सकते हैं,जैसे कि रिसाइकलिंग से बने उत्पादों की बिक्री से आय प्राप्त हो सकती है।नथ्यीलाल कुशवाहा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नगर पालिका परिषद ने कूड़े को अलग करने के तरीके बताए।उन्होंने कहा कि घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदानों का उपयोग करें।कूड़े को वर्गीकृत करें,जैसे कि कागज़,प्लास्टिक,गिलास और अन्य।कूड़े को अलग-अलग बैगों में डालें-कूड़े को अलग-अलग बैगों में डालें,जैसे कि कागज़ के लिए एक बैग और प्लास्टिक के लिए एक बैग।कूड़े को नियमित रूप से साफ करें-कूड़े को नियमित रूप से साफ करें और उसे सही तरीके से निपटाएं।स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अखिल भारतीय समाज उत्थान समिति/न्यास के कार्यकर्ताओं में मुख्यरूप से इन्जी.राजेश कुमार वर्मा सेवा निवृत अधिशाषी अभियन्ता,डॉ.रमेश चन्द्र प्रधानाध्यापक,रमेश चन्द्र राजपूत,अशोक यादवअनिल राजपूत, कुलदीप सक्सेना,राजेश सिंह स.अध्यापक,संजीव शाक्य सहायक अध्यापक,मंजू लता राजपूत स.अध्यापक,डॉ.अनिल शंकर एवं नगर पालिका परिषद इटावा के सफाई नायक रजनीश राठौर अपनी टीम के साथ शामिल रहे।





