ललितपुर सेवा ग्रुप ने घण्टाघर पर सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

0
110
विगत दिनों उपचार न मिलने से हुयी थी गर्भवती महिला की मौत
ललितपुर। नगर की प्रसिद्ध स्वयंसेवी संस्था ललितपुर सेवा ग्रुप द्वारा नगर के मध्य स्थित घंटाघर स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मृतक महिला को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनकी दुखद मृत्यु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के अभाव और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हो गई थी। सभा में उपस्थित लोगों ने मृतक महिला के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और न्याय की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि अगर अस्पताल में सही इलाज और डॉक्टरों की तत्परता होती तो प्रसूता की जान बचाई जा सकती थी। ललितपुर सेवा ग्रुप ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समारोह में कई समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी बात रखी और इस घटना को अस्पतालों में सुधार की आवश्यकता के रूप में देखा।
उपस्थित लोगों ने न्याय के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया और इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाने का निर्णय लिया। ललितपुर सेवा ग्रुप ने इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से ना सिर्फ प्रसूता के परिवार के साथ अपनी एकजुटता जताई, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता को भी उजागर किया। वी-5 जिलाध्यक्ष विजय डयोढिय़ा ने कहा की हम परिवार के साथ है और उसे न्याय दिलाएंगे। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल लोधी एड. ने कहा कि मेडिकल कॉलेज मे फैले भ्रष्टाचार को दूर करना होगा, जिससे आम आदमी अपना इलाज करा सके।
ललितपुर सेवा ग्रुप के अध्यक्ष अंकुर जैन सानू बाबा ने कहा की की प्रसूता की मौत की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए जिससे कि सच सामने आए। मेडिकल कॉलेज में अवस्थाएं बहुत पहले से फैली हुई है। अगर उन्हें समय रहते ठीक किया गया होता तो आज मालती सोनी जिन्दा होती। इसके अलावा, अनूप ताम्रकार, अजय साईकिल, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, मज्जू सोनी, प्रीतम विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आचार्य जी, अजय प्रताप सिंह तोमर, सत्येंद्र विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, मनीष झा, संतोष सोनी, जगदीश झा, विकास सोनी, रज्जन लाल झा, गौरव विश्वकर्मा, विकास झा, अजय, कृष्णकांत सोनी, कमल विश्वकर्मा, रमेश झा, संतोष सोनी, डा.दीपक पस्तोर, अजय सोनी, अनुज सोनी, अनूप राठौर, प्रेम गुप्ता, हरीबाबू शर्मा, रोहित मिश्रा, अंकित मोनू, विजय पाल सिंह, अभिषेक सक्सेना, दिग्विजय सिंह, संजय कुर्मी, रामकुमार कुशवाहा, संदीप यादव, अभिषेक सोनी, भरत पटेल, लखन पटेल, वासु जैन, मनोज वैद्य, शिवम अग्निहोत्री, रोहित मिश्रा, आशीष दुबे, राज उपाध्याय, संजय यादव, रामकुमार कुशवाहा, चंद्रदीप यादव, योगेश पटैरिया, अमित लिटोरिया के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here